मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पहलवान सुनील कुमार को कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई
भोपाल :
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स-2026 में मेन्स 87 किग्रा ग्रीको रोमन कुश्ती में कांस्य पदक जीतने पर प्रतिभाशाली पहलवान सुनील कुमार को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सुनील कुमार की मेहनत और यह उपलब्धि देश के युवा पहलवानों के लिए प्रेरणा बनेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
