ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर योजना, स्वच्छ ऊर्जा विस्तार में महत्वपूर्ण कदम: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने योजना की मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर चरण -111 (जीईसी-111) योजना को मंजूरी प्रदान करने पर आभार माना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में लिया गया यह महत्वपूर्ण निर्णय है। दीर्घकालिक ऊर्जा, सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा के विस्तार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे 135 गीगावॉट तक की नवकरणीय ऊर्जा के एकीकरण और पॉवर इवैक्यूएशन के लिए इंट्रा-स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम को मजबूत किया जाएगा। इसके साथ ही 50 जीडब्ल्यूएच बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम(बीईएसएस) की स्थापना से ग्रिड का क्षमता संवर्धन होगा।
उल्लेखनीय है कि यह ऐतिहासिक पहल भारत के इंट्रा-स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम को मजबूत करेगी, जिससे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच 135 गीगावाट(जी डब्ल्यू) तक की रिन्यूएबल एनर्जी को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाना संभव हो सकेगा।
