मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विनोद कुमार के निधन पर दु:ख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े पूर्व वरिष्ठ प्रचारक विनोद कुमार के निधन पर दु:ख व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्र और समाज सेवा के लिए समर्पित विनोद कुमार का संपूर्ण जीवन प्रेरणा का स्रोत रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति और स्व. श्री विनोद कुमार के शोकाकुल परिजन को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।