मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि पासवान का पूरा जीवन सामाजिक न्याय और शोषितों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रहा। भारतीय राजनीति में उनके अतुलनीय योगदान और विचारों को सदैव याद रखा जाएगा।