मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुंशी प्रेमचंद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
भोपाल :
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि मुंशी प्रेमचंद ने गोदान, गबन, निर्मला और बूढ़ी काकी जैसी अमूल्य रचनाओं के माध्यम से ग्रामीण भारत का यथार्थ चित्रण कर जन-जन की संवेदनाओं को प्रखर अभिव्यक्ति प्रदान की। साहित्य जगत में मुंशी प्रेमचंद का अद्वितीय योगदान युगों-युगों तक अमिट रहेगा।
