मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय वायु सेना दिवस के वीर योद्धाओं को शुभकामनाएं दीं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समस्त वीर योद्धाओं को भारतीय वायु सेना दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि भारत माता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर, साहस और शौर्य की मिसाल, वायु सेना के शूरवीरों की वीरता एवं कर्तव्यनिष्ठा पर सभी देशवासियों को गर्व है। उनके पराक्रम, समर्पण और अदम्य साहस से ही हमारा आकाश सुरक्षित है।