मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी डॉ. लोहिया की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
भोपाल :
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘एक्स’ पर कहा कि डॉ. लोहिया ने स्वतंत्रता के बाद देश के विकास में जन-जन को भागीदार बनाने के लिए उन्होंने देश को जागृत किया। उनके विचार हम सबको देशभक्ति की प्रेरणा देते हैं।
