मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वर्ण पदक विजेता पैरा एथलीट दीप्ति जीवन को दी बधाई
भोपाल :
दीप्ति ने 400 मीटर टी20 स्पर्धा में खिताब बरकरार रखते हुए बनाया रिकॉर्ड
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान में हो रहे एशियन पैरा गेम्स-2026 में भारतीय पैरा एथलीट दीप्ति जीवन को महिला 400 मीटर टी20 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पैरा एथलीट दीप्ति ने 56.36 सेकंड का समय लेकर अपना खिताब बरकरार रखते हुए एशियन गेम्स में रिकॉर्ड बनाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि दीप्ति ने अपनी निरंतरता, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का परिचय दिया। उनकी यह उपलब्धि भारतीय खेल जगत के लिए गर्व का क्षण है।
