राज्यपाल पटेल ने केन्द्रीय मंत्री चौहान की पूज्य माता को दी श्रद्धांजलि
भोपाल :
राज्यपाल ने केन्द्रीय कृषि मंत्री के निवास पहुँचकर प्रकट की संवेदनाएँ
राज्यपाल मंगुभाई पटेल शनिवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माताजी काशीबाई के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने उनके निवास पर पहुंचे। उन्होंने दिवंगत माता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अपनी संवेदनाएं परिजनों के साथ प्रकट की। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं परिजन उपस्थित थे।

