भोपाल में ‘आईएफ़एमआईएस केयर्स ’ थीम पर दो दिवसीय प्रशिक्षण हुआ आयोजित

भोपाल : 

प्रदेश में वित्तीय कार्य को अधिक पारदर्शी, आसान और बेहतर बनाने के उद्देश्य से ‘आईएफ़एमआईएस केयर्स IFMIS Cares’ थीम के तहत विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिला कोषालय भोपाल द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण में वरिष्ठ कोषालय अधिकारी  राहुल सिंह, अतुल सिंह और  कुलवंती खलखो ने अधिकारियों को IFMIS की कार्यप्रणाली और विभिन्न मॉड्यूल की विस्तार से जानकारी दी।

वित्तीय नियमों की दी गई जानकारी

प्रशिक्षण में आहरण एवं संवितरण अधिकारियों की नियुक्ति, उनके अधिकारों, अधिकारी शक्ति पुस्तिका, कोषालय संहिता और अन्य जरूरी नियमों के बारे में बताया गया। इसके साथ ही अधिकारियों की जिम्मेदारियों, बिल प्रस्तुत करते समय रखी जाने वाली सावधानियों और IFMIS पोर्टल की DDO स्क्रीन व रिपोर्टों के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।

तकनीकी समस्याओं का हुआ समाधान

कार्यक्रम में बिल प्रस्तुत करते समय होने वाली सामान्य गलतियों से बचने के उपाय बताए गए। ‘IFMIS Cares Camp’ के तहत स्थानीय स्तर पर आने वाली तकनीकी समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की गई, जिससे वित्तीय कार्य बिना किसी गलती के और तेजी से पूरे हो सकें।