मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी

भोपाल : 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘एक्स’ पर कहा कि युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और समाजसेवा की भावना विकसित करने वाला यह संगठन सेवा, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के मूल्यों के साथ राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस संगठन की प्रेरणादायी यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहे, ऐसी मंगलकामना की है।