मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत रत्न डॉ. सी.वी. रमन की जयंती पर किया नमन
भोपाल :
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्वविख्यात भौतिक शास्त्री, नोबेल पुरस्कार एवं ‘भारत रत्न’ से सम्मानित डॉ. सी.वी. रमन की जयंती पर कोटि-कोटि नमन किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘एक्स’ पर कहा कि डॉ. रमन की वैज्ञानिक दृष्टि एवं अतुलनीय अनुसंधान ने विश्व पटल पर भारतीय प्रतिभा का मान बढ़ाया। आपका जीवन और कृतित्व सदैव युवा पीढ़ी को ज्ञान, विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।
