मिशन लाइफ अभियान के छठवें दिन बीना एवं इटारसी स्टेशनों पर ई-कचरा प्रबंधन के प्रति किया जागरूक

भोपाल :

पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित BRICS (Mission LiFE) Sustainable Lifestyle Week) के अंतर्गत छठवें दिन बीना एवं इटारसी स्टेशनों पर जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दिन की थीम “ई-कचरा कम करना” रही।

बीना स्टेशन पर मिशन लाइफ अभियान के अंतर्गत ई-कचरे को कम करने तथा पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।

इटारसी स्टेशन पर डिजिटल डिस्प्ले एवं पोस्टरों के माध्यम से ई-कचरे के उचित प्रबंधन का संदेश प्रसारित किया गया। इसके साथ ही रेल कर्मचारियों के लिए जागरूकता सत्र आयोजित किया गया तथा संबंधित हितधारकों के साथ संवाद किया गया। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मरम्मत कर पुनः उपयोग करने, उनके उपयोगी जीवन को बढ़ाने तथा अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक सामग्री का अधिकृत एवं उचित माध्यम से निस्तारण करने के महत्व पर चर्चा की गई।

अभियान का उद्देश्य रेल कर्मचारियों एवं आमजन को ई-कचरे के जिम्मेदार प्रबंधन के प्रति जागरूक करना तथा मरम्मत, पुनः उपयोग और उचित निस्तारण की आदतों को प्रोत्साहित करना है।