अमीषा पटेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप
अभिनेत्री अमीषा पटेल को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। अमीषा पर धोखाधड़ी और अपराधिक विश्वासघात करने का आरोप है। इस मामले में झारखंड की एक निचली अदालत ने समन जारी किया था। अब सुप्रीम कोर्ट ने अमीषा पटेल के खिलाफ अपराधिक कार्यवाही पर रोक लगा दी है। अभिनेत्री ने पांच मई 2022 को याचिका दायर की थी जिस पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति बीआर गवई और पीएस नरसिम्हा की पीठ ने झारखंड सरकार को नोटिस जारी किया है।
सुप्रीम कोर्ट ने अपनी सुनवाई में यह भी कहा कि नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 (चेक बाउंस) के तहत कार्यवाही को कानून के अनुसार आगे बढ़ाना चाहिए। कोर्ट ने कहा, ‘केवल भारतीय दंड संहिता, 1860 की धारा 406 (अपराधिक विश्वासघात) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत नोटिस जारी करें। अगले आदेश तक आईपीसी की धारा 406 और 420 के तहत अपराधिक कार्यवाही पर रोक रहेगी।‘

