बॉयकॉट के बीच ‘लाल सिंह चड्ढा’ के सपोर्ट में उतरें फैन्स
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म लाल सिंह चड्ढा हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस बीच लाल सिंह चड्ढा को लेकर फिल्म क्रिटिक्स की तरफ से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. तो वहीं सोशल मीडिया पर भी आमिर खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर की इस फिल्म को बॉयकॉट करने की प्रक्रिया थम नहीं रही है. ऐसे में अब खबर आ रही है कि लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) के समर्थन में पश्चिम बंगाल के कुछ फैन्स सड़कों पर उतर कर रैली का आयोजन करेंगे.

