कंचन नदी पुनर्जीवन परियोजना का मंत्री पटेल ने किया अवलोकन

भोपाल :

छोटी नदियों के संरक्षण से बड़ी नदियों में जल भंडारण हो सकेगा सुनिश्चित

छोटी नदियां जब बारहमासी होगी तभी बड़ी नदियों में जल भंडारण बना रहेगा का वक्तव्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कंचन नदी पुनर्जीवन परियोजना के अवलोकन कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि आज मुझे बेहद प्रसन्नता हो रही है कि सिंगरौली जिले की कंचन नदी पुनर्जीवन परियोजना सरकार और समाज के सहयोग से नदी संरक्षण का एक अनूठा उदाहरण बनी है। इससे छोटी बड़ी नदियों में होने वाले संरक्षण कार्यों को एक नई दिशा मिलेगी, जहां नदी का उद्गम होगा वहीं ऊर्जा का श्रोत होता है।