अगले 24 घंटों में 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मध्यप्रदेश में मानसून की धमाकेदार एंट्री के साथ ही आज समूचे प्रदेश में बारिश होगी. वहीं प्रदेश के 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. ग्वालियर-चंबल संभाग के तीन जिलों में 24 घंटे में चार इंच तक बारिश हो सकती है. प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी भी चल सकती है. बारिश का दौर रहेगा। ग्वालियर-चंबल संभाग के 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट मौसम केंद्र ने गुरुवार को प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. ग्वालियर-चंबल संभाग के 3 जिले- श्योपुर, मुरैना और गुना में भारी बारिश का अलर्ट है. यहां 24 घंटे में ढाई से सवा 4 इंच तक बारिश हो सकती है. सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ दिव्या ई सुरेंद्रन के अनुसार दो लो प्रेशर एरिया, कम दवाब का क्षेत्र और तीन साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम एक्टिव होने से पूरे प्रदेश में बारिश के आसार बने हैं. इस कारण अगले 4 दिन तक प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का अनुमान है. कहीं अति भारी तो कहीं भारी बारिश हो सकती है. बड़वानी, झाबुआ, धार, रतलाम, मंदसौर, नीमच, गुना, श्योपुरकलां, tv सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनूपपुर, डिंडौरी और बालाघाट जिलों में भारी बारिश. बिजली गिरने और 50-60 किमी. प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.
