सिंहस्थ-2028 सुपरविजन कमेटी ने 25 कामों को दी मंजूरी

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने बुधवार को मंत्रालय में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए करीब 40 कामों को मंजूरी दी है। इसमें उज्जैन और आस-पास के जिलों के काम भी शामिल हैं। जो आगामी सिंहस्थ को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा कराए जाने वाले हैं। स्टेट सुपरविजन कमेटी की इस बैठक में उज्जैन समेत सभी संबंधित जिलों के कलेक्टर और अन्य विभागीय प्रमुख मौजूद रहे हैं। सीएस ने सभी कामों को पारदर्शिता के साथ समय सीमा में पूरा कराने के लिए कहा है। सीएस ने कहा है कि जो भी काम हो रहे हैं, उनकी डिजाइन सही हो। सड़कों को लेकर सीएस जैन ने कहा कि इंडियन रोड कांग्रेस के नार्म्स का पालन गंभीरता से कराया जाए। सिंहस्थ के कामों की सुपरविजन कमेटी (पर्यवेक्षण समिति) की बैठक में आज सबसे अधिक उज्जैन जिले के 25 कामों को मंजूरी दी गई है। इसमें उज्जैन सिंहस्थ मेला क्षेत्र, घाट क्षेत्र के कामों के अलावा मौजूद घाट रामघाट व अन्य के डेवलपमेंट के काम शामिल हैं।