भोपाल में, अतिक्रमण और कंडम वाहनों को हटाने का अभियान शुरू

एंकर -भोपाल में, अतिक्रमण और कंडम वाहनों को हटाने का अभियान शुरू हो गया है। हर ब्लॉक में कंडम वाहनों के लिए एक ट्रेचिंग ग्राउंड बनाया जाएगा। इसके साथ ही, 15 दिनों में इस अभियान की समीक्षा भी की जाएगी इस अभियान के सुचारू रूप से चलने के लिए, 25 जवानों का बल भी उपलब्ध रहेगा। राजधानी की सड़कों और बाजारों को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा। इसके लिए पहली बार जिला स्तरीय दल का गठन हुआ है। कलेक्टर ने इसका प्रभारी एडीएम अंकुर मेश्राम को बनाया है। इस दल में पुलिस, नगर निगम, सभी एसडीएम, सभी एसीपी, आरटीओ, पीडब्ल्यूडी, बिजली कंपनी और स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि बतौर सदस्य जोड़े गए हैं।शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली सभी कार्रवाई इस दल के अधीन होंगी। अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुक्रवार से शुरू हो गयी पहले चरण में सड़कों पर खड़े होने वाले वाहनों को सड़कों से हटाया गया। अभियान की शुरुआत टीटी नगर दशहरा मैदान से हुई. बता दे की अब तक शहर और ग्रामीण में जो अतिक्रमण विरोधी मुहिम चलीं। उनमें कहीं न कहीं समन्वय की कमी रही है। इस कारण यह दल बनाया गया है। इसके लिए कलेक्टोरेट में अलग से इस दल का रूम रहेगा। कार्रवाई के लिए यहां पर भी सूचनाएं दी जा सकेंगी।पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि यह दल लगातार कार्रवाई करेगा। हाल ही में हुई बैठक में सांसद आलोक शर्मा ने कंडम वाहनों को जब्त करने और अतिक्रमण हटाने के लिए जिला स्तरीय दल बनाने का सुझाव दिया था। उसके बाद प्रशासन ने यह दल बनाया है।शहर की ज्यादातर सड़कों पर खड़े कंडम वाहनों से यातायात अवरुद्ध होता है। पहले चरण में इन वाहनों को हटाने की कार्रवाई हुई। कंडम वाहन रखने के लिए हर ब्लॉक में एक ट्रेचिंग ग्राउंड चिन्हित किया गया है। इसकी जिम्मेदारी सभी एसडीएम को दी गई है अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई किस रफ्तार से चल रही है। इसका रिव्यू हर 15 दिन में सांसद की मौजूदगी में होगा। बुधवार को हुई बैठक में सांसद ने शहर में बेहतर यातायात व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। उनकी अध्यक्षता में यह रिव्यू होगा।