वक्फ भूमि पर गौशाला के लिए भूमि पूजन से बना विवाद

एंकर -कोलार सैटेलाइट में वक्फ बोर्ड की जमीन पर भूमि पूजन ने रविवार को विवाद खड़ा कर दिया, क्योंकि भाजपा विधायक रमेश शर्मा ने वहां गौशाला स्थापित करने के लिए भूमि पूजन किया।भोपाल के कोलार इलाके में स्थित अकबरपुर बंजारी में कब्रिस्तान की जमीन पर गौशाला बनाई जाएगी। कब्रिस्तान के रखवाले शेख मतीन ने शिकायत दर्ज कराई है कि यह जमीन वक्फ बोर्ड में रजिस्टर्ड कब्रिस्तान की है। उन्होंने कांग्रेस नेता अश्विनी श्रीवास्तव पर गौशाला बनाने के लिए जमीन पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया है।वक्फ बोर्ड पंजीकरण संख्या-766 के अनुसार, यह स्थान एक मान्यता प्राप्त कब्रिस्तान है, जिसका उल्लेख राज्य सरकार के राजपत्र अधिसूचना में भी मिलता है।विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा, “मुसलमानों का यह दावा झूठा है कि यह कब्रिस्तान है। कांग्रेस नेता अश्विनी श्रीवास्तव ने मुझे बताया कि यह जमीन उन्हें आवंटित की गई है। वह यहां मुफ्त गौशाला बनाना चाहते हैं। उनका काम सेवा भावना से प्रेरित है। मुझे लगा कि यह पुण्य का काम है, इसलिए मैंने भूमिपूजन समारोह में हिस्सा लिया। इसमें कोई राजनीतिक मकसद नहीं है।”वही वफ्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सनवर पटेल ने कहा की ये मामला मेरे सज्ञान मे आया हे हम इसकी जाँच करवा रहे हे जाँच रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चलेगा की ये भूमि किसकी हे.उन्होंने कहा, “हम अपने रिकॉर्ड की जांच करेंगे और प्रशासन से चर्चा करेंगे।”इधर मुस्लिम त्यौहार कमेटी ने वफ्फ बोर्ड पहुंचकर प्रदर्शन किया और कब्रस्तान की जमीन को भू माफियाओ से मुक्त करने की मांग की