इटारसी जीआरपी ने महिला के अंधे कत्ल का किया पर्दाफाश
भोपाल
एंकर-इटारसी जीआरपी में एक महिला के अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर दिया..SP रेल राहुल कुमार लोढ़ा ने भोपाल में बताया कि महिला की हत्या उसी के पति ने गला दबाकर की थी.बाद में उसे चलती ट्रेन के नीचे फेंक दिया रेल sp ने कहा कि 16 जून को इटारसी जीआरपी पुलिस को एक सूचना मिली थी मध्य डाउन ट्रैक यार्ड पर एक महिला की कटी लाश पड़ी है.तुरंत महिला स्टाफ के साथ पुलिस के अधिकारी पहुंचे घटना स्थल को देखकर महिला की मौत संदिग्ध दिख रही थी मृतिका के पोस्टमार्डम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या का होना बताया गया.पुलिस को मौके से महिला पर्स मिला जिसमें उसके मोबाइल नंबर थे जिससे महिला की पहचान रागनी कुमारी के रूप में हुई..जो मूलतः बिहार के बेगूसराय की रहने वाली थी.पुलिस ने बतया की वह अपने पति के साथ सूरत जा रही थी तभी पति पत्नी में चरित्र शंका को लेकर विवाद हो गया विवाद इतना बड़ा की पति रूपेश यादव ने हत्या कर दी और उसे ट्रेन से नीचे फेक दिया.रेल SP राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि..पत्नी के आरोपी पति को शक था कि उसकी पत्नी का दो लोगों से प्रेम प्रसंग थचल रहा है इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया…पुलिस ने आरोपी पति रूपेश गिरफ्तार कर लिया है.
