भोपाल में करंट लगने से 5 साल की एक मासूम बच्ची की मौत

एंकर-भोपाल में करंट लगने से एक 5 साल की मासूम की मौत हो गई
यह घटना शहज़नाबाद थाना क्षेत्र के मॉडल ग्राउंड में हुई, जहां बच्ची खेलते समय करंट की चपेट में आ गयी. 5 साल की बच्ची आयशा , घर के बाहर खेल रही थी, तभी बिजली के खम्बे में करंट आ गया और वह इसकी चपेट में आ गयी.बतया जा रहा है की आयशा करंट लगने से बेहोश हो गई, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.परिवार ने बच्ची का पोस्टमार्टम नहीं करवाया का दबाब बनाया लेकिन पुलिस की समझाइश के बाद वह राजी हो गए. मोके पर कांग्रेस के स्थानीय विधयाक आतिफ अकील एसडीएम बिजली विभाग के अधिकारी पुलिस भी पहुंच गयी थी परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है.इस घटना से एक बार फिर बिजली के उपकरणों की सुरक्षा और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

संवाददाता आकाश वर्मा