सरेराह युवक की गोली मारकर हत्या: बर्थडे पार्टी के दौरान बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग
राजधानी भोपाल में सरेराह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बाइक सवार बदमाशों ने बर्थडे पार्टी के दौरान अंधाधुंध फायरिंग की. गोली लगने से युवक की मौक पर ही मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने आरोपियों पर 30,000 का इनाम घोषित किया है. मामला छोला मंदिर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, अमित वर्मा के दोस्त आशू खटीक का बर्थडे था. दोस्त के बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था. वह अन्य दोस्तों के साथ सेलिब्रेशन करने उसके घर पहुंचा था. सेलिब्रेशन के बाद सभी सड़क पर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे.इस दौरान नसीम बन्ने खा अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और करीब 6 राउंड फायर किए. अमित के सिर पर दो गोलियां लगने से उसकी मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. नसीम खुद को गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई का गुर्गा बताता है.हलाकि पुलिस ने इससे इंकार किया है.नसीम के खिलाफ राजगढ़, भोपाल और सीहोर में भी अपराधिक मामले दर्ज हैं.इधर, पुलिस का कहना है कि नसीम और राजा खटीक की लेनदेन विवाद को लेकर पुरानी रंजिश है. नसीम अपने साथियों के साथ राजा की हत्या के इरादे से आया था. फायरिंग में अमित को गोली लग गई और उसकी जान चली गई.वही पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने बतया की मुख्य आरोपी पर कई अपराध दर्ज है हत्या से पहले उसका vip रोड पर तलवार लहराते वीडियो भी वायरल हुआ था. पुलिस ने बतया कई दूसरे पक्ष पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज है आरोपियों को पकड़ने छः टीम बना दी गयी है.. फिलहाल, पुलिस आरोपियों की खिलाफ केस दर्ज कर उसकी संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.
