होम ट्यूटर पर रेप का आरोप: स्टूडेंट की मां के साथ की दरिंदगी, फिर अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल
एंकर-राजधानी भोपाल के ऐशबाग इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक होम ट्यूटर पर अपनी स्टूडेंट की मां के साथ रेप का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक का पीड़िता के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के लिए उनके घर नियमित रूप से आता-जाता था। इसी दौरान उसने पीड़िता को धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।जानकारी के मुताबिक आरोपी ने न केवल पीड़िता के पर्सनल वीडियो और फोटो रिकॉर्ड किए, बल्कि उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल भी किया। इस हरकत से तंग आकर पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और ऐशबाग पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।हलाकि अभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर है.
