भोपाल

राजधानी भोपाल के वार्ड क्रमांक 46 से कांग्रेस के जुझारू एवं लोकप्रिय पार्षद योगेन्द्र सिंह (गुड्डू) चौहान जी को मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के द्वारा एक समाचार पत्र समूह के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में श्रेष्ठ पार्षद अवार्ड से सम्मानित गया ।

इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक भगवानदास सबनानी जी, महापौर मालती राय सहित मध्यप्रदेश के महापौर एवं पार्षद गण उपस्थित रहे।
भोपाल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पार्षद गुड्डू चौहान को भाजपा की सत्ता में श्रेष्ठ पार्षद का पुरस्कार मिलने से उनके कार्यों और क्षेत्र में मजबूत जनसंपर्क बनाए रखे जाने की सराहना की जा रही है।
मीडिया से बातचीत में पार्षद गुड्डू ने कहा कि मेरा प्रयास हरसंभव अपने वार्ड को स्वच्छ, सरल और जनउपयोगी बनाने का रहता है। मैं अपने वार्ड के सभी रहवासियों को अपना पारिवारिक सदस्य समझकर उनके लिए सदैव खड़ा रहता हूं।