इटारसी होकर दानापुर-हडपसर के बीच तीन विशेष गाड़ियाँ संचालित

भोपाल। रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु एवं उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से दानापुर-हडपसर-दानापुर के बीच भोपाल मंडल के इटारसी होकर तीन विशेष गाड़ियों को चलाया जा रहा है। इन स्पेशल गाड़ियों का विवरण इस प्रकार है-

1) दानापुर-हडपसर-दानापुर स्पेशल ट्रेन (1 ट्रिप)

गाड़ी संख्या 03201 दानापुर से हडपसर स्पेशल ट्रेन दिनांक 07.11.2025 को रात 23.45 बजे दानापुर स्टेशन से प्रस्थान कर अगले दिन इटारसी 18.50 बजे पहुँचकर तीसरे दिन सुबह 08.00 बजे हडपसर स्टेशन पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 03202 हडपसर से दानापुर स्पेशल ट्रेन दिनांक 09.11.2025 को सुबह 10.00 बजे हडपसर स्टेशन से प्रस्थान कर इटारसी 23.10 बजे पहुँचकर दूसरे दिन 17.45 बजे दानापुर स्टेशन पहुँचेगी।

ठहराव स्टेशन : आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज छिवकी, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी , खण्डवा, भुसावल, मनमाड, कोपरगाँव, अहिल्यानगर, दौंड कार्ड लाईन।

संरचना (कुल 22 कोच)- 8 स्लीपर, 11 सामान्य श्रेणी, 1 पेंट्रीकार, 2 एसएलआरडी।

2) दानापुर-हडपसर-दानापुर स्पेशल ट्रेन (1 ट्रिप)

गाड़ी संख्या 03203 दानापुर से हडपसर स्पेशल ट्रेन दिनांक 08.11.2025 को रात 23.45 बजे दानापुर स्टेशन से प्रस्थान कर अगले दिन इटारसी 18.50 बजे पहुँचकर तीसरे दिन सुबह 08.00 बजे हडपसर स्टेशन पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 03204 हडपसर से दानापुर स्पेशल ट्रेन दिनांक 10.11.2025 को सुबह 10.00 बजे हडपसर स्टेशन से प्रस्थान कर इटारसी 23.10 बजे पहुँचकर दूसरे दिन 17.45 बजे दानापुर स्टेशन पहुँचेगी।

ठहराव स्टेशन : आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज छिवकी, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी , खण्डवा, भुसावल, मनमाड, कोपरगाँव, अहिल्यानगर, दौंड कार्ड लाईन।

संरचना (कुल 20 कोच)- 14 स्लीपर, 04 सामान्य श्रेणी, 2 एसएलआरडी।

3) दानापुर-हडपसर-दानापुर स्पेशल ट्रेन (1 ट्रिप)

गाड़ी संख्या 03205 दानापुर से हडपसर स्पेशल ट्रेन दिनांक 09.11.2025 को रात 23.45 बजे दानापुर स्टेशन से प्रस्थान कर अगले दिन इटारसी 18.50 बजे पहुँचकर तीसरे दिन सुबह 08.00 बजे हडपसर स्टेशन पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 03206 हडपसर से दानापुर स्पेशल ट्रेन दिनांक 11.11.2025 को सुबह 10.00 बजे हडपसर स्टेशन से प्रस्थान कर इटारसी 23.10 बजे पहुँचकर दूसरे दिन 17.45 बजे दानापुर स्टेशन पहुँचेगी।

ठहराव स्टेशन : आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज छिवकी, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी , खण्डवा, भुसावल, मनमाड, कोपरगाँव, अहिल्यानगर, दौंड कार्ड लाईन।

संरचना (कुल 22 कोच)- 16 स्लीपर, 04 सामान्य श्रेणी, 2 एसएलआरडी।

सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि त्योहारों के बाद यात्रियों की सुविधा हेतु स्पेशल ट्रेनों को संचालित किया जा रहा है। यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते है।