08 से 11 नवंबर तक आयोजित होगी अंतरक्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता
भोपाल, 06 नवंबर। एम.पी. पावर मैनेजमेंट कंपनी की केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद् द्वारा राज्य में कार्यरत विद्युत क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों की 2025-26 की विभिन्न अंतरक्षेत्रीय खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के अंतर्गत अंतरक्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 08 से 11 नवंबर को राजधानी में किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के गोविन्दपुरा स्थित आस्था परिसर मैदान में किया जाएगा।
अंतरक्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में मेजबान भोपाल रीजन सहित इन्दौर रीजन, ग्वालियर रीजन, इन्दौर रीजन, उज्जैन रीजन, रीवा रीजन, सागर रीजन, जबलपुर सेन्ट्रल आफिस, जबलपुर रीजन एवं बिरसिंगपुर पावरहाउस, अमरकंटक पावरहाउस, सारनी पावारहाउस, सिरमौर पावरहाउस तथा चचाई पावरहाउस की टीमें भाग लेंगी।
म.प्र.मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड,

