पशुपालकों की आय में वृद्धि के लिए जिले में चलाया जा रहा दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान चरण-2
भोपाल:
प्रमुख सचिव पशु पालन एवं डेयरी विभाग उमाकांत उमराव के निर्देशानुसार कलेक्टर कोशलेंद्र विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में 17 दिसम्बर से किसानों की आय बढ़ाने और दूध उत्पादन को बढावा देने के उद्देश्य से दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान के द्वितीय चरण की शुरुआत 17 दिसम्बर से भोपाल जिले में प्रारंभ हो रही है।
पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा जिले के 8950 पशुपालकों जिनके पास 5 से 9 गाय एवं भैंस हैं उनसे गृह भेंट कर व्यक्तिश सम्पर्क किया जाएगा। यह अभियान 17 दिसम्बर से 30 दिसम्बर 2025 के मध्य चलाया जा रहा है। अभियान के तहत लक्षित ग्राम संख्या 506 ग्राम में 125 पशु चिकित्सक/पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी/मैत्री 5 से 9 पशुधन रखने वाले पशु पालकों से सीधा संवाद कर उन्हें पशु पोषण, पशु स्वास्थ्य, नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान एवं आय बढ़ाने की तकनीकी जानकारी देंगे। अभियान के माध्यम से सरकार का लक्ष्य पशुपालकों तक तकनीकी जानकारी पहुंचा कर, दूध उत्पादन बढ़ाने तथा आय में वृद्धि करना है ताकि अधिक से अधिक पशुपालक इस जानकारी से लाभ ले कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकें ।
उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ.अभिजीत शुक्ला ने बताया कि इस अभियान अंतर्गत जिले में नियुक्त समस्त अधिकारियों/मैत्री कार्यकर्ताओं द्वारा समस्त गांवों/वार्डों में पशुपालकों से व्यक्तिगत संपर्क किया जाएगा। कार्य के सफ़ल संपादन हेतु पशु प्रजनन कार्यक्रम अधिकारी एवं नोडल अधिकारी द्वारा लगातार इस कार्य की मॉनिटरिंग की जा रही है। पशु चिकित्सक/सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी/ मैत्री द्वारा इस अभियान के तहत पशुपालकों को पशु पोषण,पशु स्वास्थ्य एवं नस्ल सुधार के सम्बंध में प्रभावी रूप से जागरूक किया जाएगा।
अभियान को सफल बनाने के लिए जिला कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी इला तिवारी एवं अनुविभागीय अधिकारी द्वारा सतत मॉनिटरिंग की जाए

