वाया इटारसी लोकमान्य तिलक टर्मिनस–अयोध्या कैंट अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन विशेष ट्रेन का संचालन 28 अप्रैल को
भोपाल:
यात्रियों को आधुनिक, आरामदायक एवं किफायती रेल सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में भारतीय रेल द्वारा एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए गाड़ी संख्या 02211/02212 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–अयोध्या कैंट–लोकमान्य तिलक टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस नई रेल सेवा का उद्घाटन विशेष फेरा 28 अप्रैल 2026 को अयोध्या धाम जंक्शन से संचालित किया जाएगा। यह नई अमृत भारत एक्सप्रेस भोपाल मंडल के इटारसी से होकर संचालित होगी, मंडल के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
उद्घाटन विशेष ट्रेन का विवरण
गाड़ी संख्या: 02212 अयोध्या धाम जं.-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (उद्घाटन विशेष) , प्रस्थान तिथि: 28 अप्रैल 2026 (मंगलवार), रैक संरचना: कुल 22 कोच
भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन पर समय-सारणी-
इटारसी – आगमन 07:30 बजे, प्रस्थान 07:35 बजे
इसके अतिरिक्त ट्रेन सुल्तानपुर, प्रयागराज, मानिकपुर, जलगांव, नासिक रोड, कल्याण एवं ठाणे स्टेशनों से होकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
अमृत भारत एक्सप्रेस के संचालन से यात्रियों को बेहतर गति, आधुनिक कोच, उन्नत यात्री सुविधाएं तथा अधिक आरामदायक यात्रा अनुभव प्राप्त होगा। यह ट्रेन उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र के बीच संपर्क को और सुदृढ़ करेगी।
भोपाल मंडल के यात्रियों के लिए यह नई सेवा विशेष रूप से लाभकारी होगी, जिससे अयोध्या एवं मुंबई के बीच यात्रा और अधिक सुगम होगी। नियमित संचालन (Regular Run) की अधिसूचना पृथक से जारी की जाएगी।

