29 अप्रैल को अपेक्स बैंक अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे महेंद्र सिंह यादव……

भोपाल:

मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) के नव नियुक्त प्रशासक महेंद्र सिंह यादव 29 अप्रैल 2026 दिन बुधवार को टी टी नगर बैंक मुख्यालय शाम 4:00 बजे पहुंच कर पदभार ग्रहण करेंगे। यादव की पदभार यात्रा सांय 3.00 बजे पार्टी कार्यालय से रवाना होकर बोर्ड ऑफिस चौराहे पहुंचेगी, उसके बाद अपेक्स बैंक मुख्यालय भवन, टी.टी.नगर की ओर रवाना होगी।