नगर पालिकाओं एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण के तहत स्टैण्डिंग कमेटी की बैठक संपन्न
भिण्ड:
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन भिण्ड की अध्यक्षता में नगर पालिकाओं एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2026 के कार्यक्रम के तहत स्टैण्डिंग कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड, एसडीएम अटेर, एसडीएम भिण्ड सहित अन्य अधिकारी एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिसमें प्रारूप मतदाता सूची, जांच सूची, डुप्लीकेट सूची आदि सहित दाबे/आपत्ति प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

