भोपाल मंडल द्वारा ग्रीष्मकालीन शिविर में बच्चों हेतु स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

भोपाल:

रेलवे विमेन्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन भोपाल की अध्यक्षा अनीता त्यागी के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक भोपाल डॉ. अजय डोगरा के निर्देशन में भोपाल मंडल के चिकित्सा विभाग द्वारा नर्मदा क्लब, हबीबगंज में आयोजित ग्रीष्मकालीन शिविर में रेलवे अधिकारियों के बच्चों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 23 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर के दौरान बच्चों की आंखों, दांतों एवं अन्य सामान्य स्वास्थ्य संबंधी जांचें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की गईं। साथ ही बच्चों को स्वच्छ एवं संतुलित आहार, नियमित व्यायाम तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में नेत्र रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, रेलवे विमेन्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की सदस्यगण, सहायक नर्सिंग अधिकारी एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं जागरूकता के लिए इस प्रकार के शिविरों को उपयोगी बताया।

भोपाल मंडल द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य जागरूकता एवं जनकल्याण से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन कर रेल परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है।