खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने की भिण्ड शहर में ब्राण्डेड घी के प्रतिष्ठानों की संघन जांच

भिण्ड: नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन मध्यप्रदेश भोपाल के आदेश पर, कलेक्टर भिण्ड के निर्देशानुसार एवं अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन के मार्गदर्शन में स्थानीय खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने भिण्ड शहर में ब्राण्डेड घी के प्रतिष्ठानों की संघन जांच की। विगत सप्ताह में नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आदेशानुसार चलाए गए विशेष अभियान में अन्य जिलों से ब्राण्डेड घी के नमूने असुरक्षित पाए जाने से स्थानीय स्तर पर धोलपुर फ्रेश घी एवं सहकार घी के नमूने जांच वास्ते लिए गए।

लश्कर रोड एचडीएफसी बैंक के पास स्थित अनुराग ट्रेडर्स से धोलपुर फ्रेश घी के तीन नमूने लेकर 48 लीटर घी जप्त किया एवं पेंच नंबर-01 में गोयल एजेंसी से सहकार घी का नमूना लेकर 05 लीटर घी जप्त किया। जप्त घी की कीमत लगभग 28500 रूपये है।
कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कु. रेखा सोनी, रीना बंसल एवं किरन सेंगर उपस्थित रहीं।