केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया हरी झंडी दिखाकर उज्जैनी एक्सप्रेस के कोलारस स्टेशन पर ठहराव का करेंगे शुभारंभ

भोपाल :

रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय द्वारा गाड़ी संख्या 14309/14310 लक्ष्मीबाई नगर–योगनगरी ऋषिकेश–लक्ष्मीबाई नगर उज्जैनी एक्सप्रेस का भोपाल मंडल के कोलारस स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। यह ठहराव अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।

माननीय केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया द्वारा हरी झंडी दिखाकर उज्जैनी एक्सप्रेस के कोलारस स्टेशन पर ठहराव का शुभारंभ किया जाएगा।

कोलारस स्टेशन पर गाड़ी संख्या 14309 लक्ष्मीबाई नगर–योगनगरी ऋषिकेश उज्जैनी एक्सप्रेस का आगमन समय 23:34 बजे तथा प्रस्थान समय 23:36 बजे रहेगा। यह ठहराव 02 सितंबर 2026 से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14310 योगनगरी ऋषिकेश–लक्ष्मीबाई नगर उज्जैनी एक्सप्रेस का कोलारस स्टेशन पर आगमन समय 20:43 बजे तथा प्रस्थान समय 20:45 बजे रहेगा। इसका ठहराव 01 सितंबर 2026 से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।

इस ठहराव से कोलारस एवं आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को उज्जैनी एक्सप्रेस से आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व गाड़ी के परिचालन एवं ठहराव से संबंधित नवीनतम जानकारी राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली (एनटीईएस) अथवा रेल मदद 139 के माध्यम से प्राप्त करें।