सवारी डिब्बा कारखाना भोपाल ने पांच माह में 473 कोचों का अनुरक्षण किया

भोपाल :

पश्चिम मध्य रेल के भोपाल रेल कारखाने में कोचों का पीरियोडिक ओवरहॉलिंग कार्य निरंतर उत्कृष्टता के साथ किया जा रहा है। मुख्य कारखाना प्रबंधक के मार्गदर्शन में अनुरक्षण डिपो ने चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम पांच माह में कुल 473 कोचों का सफलतापूर्वक पीरियोडिक ओवर हॉलिंग (पीओएच) कर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। जबकि केवल अगस्त माह में 101 कोचों का पीओएच किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों की सतत निगरानी में भोपाल कारखाना प्रबंधन ने टीम भावना और सुनियोजित कार्ययोजना के साथ यह सफलता हासिल की।

पीरियोडिक ओवर हॉलिंग के दौरान निम्नलिखित कार्य किए जाते हैं:

• कोचों की बॉडी और अंडरगियर की मरम्मत कर परिचालन में अधिकतम सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है।
• ट्रॉली, बोगी के सभी महत्वपूर्ण पार्ट्स की मरम्मत की जाती है, जो सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
• एयर ब्रेक सिस्टम, बफर व अन्य संरचनात्मक उपकरणों की मरम्मत की जाती है ताकि यात्रियों को झटका-रहित और सुरक्षित यात्रा का अनुभव हो सके।
• व्हील और एक्सल का रखरखाव और मरम्मत कर परिचालन सुरक्षा को सुदृढ़ किया जाता है।