झाँसी स्टेशन पर कार्य के कारण हैदराबाद–गोरखपुर–हैदराबाद स्पेशल निरस्त करने के स्थान पर मार्ग परिवर्तित से जायेगी
भोपाल :
रेल यात्रियों की सुविधा एवं परिचालन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म क्रमांक 01 पर बैलास्ट-लेस ट्रैक के निर्माण कार्य के कारण गाड़ी संख्या 07075/07076 हैदराबाद–गोरखपुर–हैदराबाद एक्सप्रेस (नियमित गाड़ी संख्या 22075/22076 चरलापल्ली-गोरखपुर-चरलापल्ली एक्सप्रेस) को पूर्व में घोषित निरस्तीकरण के स्थान पर परिवर्तित मार्ग से संचालित करने का निर्णय लिया गया है।
गाड़ी संख्या 07075 हैदराबाद–गोरखपुर एक्सप्रेस (नियमित गाड़ी संख्या 22075 चरलापल्ली-गोरखपुर एक्सप्रेस एक्सप्रेस) दिनांक 20 नवंबर 2026 से 25 दिसंबर 2026 तक अपनी निर्धारित यात्रा के दौरान इटारसी-जबलपुर-ओहन-हरपालपुर-कानपुर सेंट्रल होकर गोरखपुर जाएगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 07076 गोरखपुर–हैदराबाद एक्सप्रेस (नियमित गाड़ी संख्या 22076 गोरखपुर-चरलापल्ली एक्सप्रेस) दिनांक 22 नवंबर 2026 से 27 दिसंबर 2026 तक कानपुर सेंट्रल-हरपालपुर-ओहन-जबलपुर-इटारसी होकर हैदराबाद की ओर संचालित होगी।
इस प्रकार वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन पर निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उक्त ट्रेन सेवाओं को निरस्त करने के बजाय परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा। इससे यात्रियों को निर्धारित अवधि में रेल यात्रा की सुविधा निरंतर उपलब्ध रहेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन के परिवर्तित मार्ग एवं समय की जानकारी रेलवे की अधिकृत यात्री सूचना प्रणालियों से प्राप्त कर लें।
