राज्यपाल पटेल द्वारा सांची बौद्ध – भारतीय ज्ञान अध्ययन

भोपाल :

विश्वविद्यालय कुलपति नियुक्त
विश्वविद्यालय के नये कुलपति प्रोफेसर बिमलेन्द्र कुमार होंगे

राज्यपाल एवं कुलाध्यक्ष, सांची बौद्ध – भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय  मंगुभाई पटेल ने पूर्व वरिष्ठ प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय  बिमलेन्द्र कुमार को विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रोफेसर बिमलेन्द्र कुमार को कार्य भार ग्रहण करने के दिनांक से 4 वर्ष की कालावधि अथवा 70 वर्ष की आयु जो भी पहले हो के लिए कुलपति नियुक्त किया है।