ई-एचआरएमएस एवं डीई पोर्टल के विभिन्न मॉडयूलों के परीक्षण के लिए समिति गठित
भोपाल :
ई-एचआरएमएस एवं डीई पोर्टल के विभिन्न मॉडयूलों के परीक्षण, चरणबद्ध क्रियान्वयन के लिए अनुमोदन प्रदान करने तथा आवश्यकतानुसार मानव संसाधन प्रबंधन, वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन एवं विभागीय जांच संबंधी विद्यमान नियमों/प्रक्रियाओं में संशोधन के संबंध में अनुशंसाएं प्रस्तुत करने के लिए राज्य शासन ने उप सचिव, सामान्य प्रशासन अंकित अस्थाना की अध्यक्षता में समिति का गठन हुआ।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार समिति में उप सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय सुधीर कोचर, प्रमुख, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) एमपीएसईडीसी को सदस्य बनाया गया है। अवर सचिव, सामान्य प्रशासन सचिन्द्र राव को सदस्य-सचिव नामित किया गया है।
