मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा सुप्रसिद्ध रचनाकार गजानन माधव मुक्तिबोध की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
भोपाल :
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गजानन माधव मुक्तिबोध की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि मुक्तिबोध जी ने ‘ब्रह्मराक्षस’ और ‘चाँद का मुँह टेढ़ा है’ जैसी रचनाओं के माध्यम से मानव जीवन के संघर्ष को स्वर दिया। उनका सृजन हमें सामाजिक सरोकारों के प्रति सजग रहते हुए अन्याय और विसंगतियों के विरुद्ध आवाज उठाने की प्रेरणा देता है।
