मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आचार्य विनोबा भावे की जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता सेनानी, भूदान आंदोलन के प्रणेता, भारत रत्न आचार्य विनोबा भावे की जयंती पर नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि भूमिहीनों को भूमि उपलब्ध कराने के साथ ही सामाजिक समानता के लिए आचार्य भावे ने अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार लोककल्याण की सदैव प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे।