मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुप्रसिद्ध कवयित्री महादेवी वर्मा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
भोपाल :
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छायावाद की सुप्रसिद्ध कवयित्री, पद्म विभूषण महादेवी वर्मा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि ‘मैं नीर भरी दुःख की बदली’ जैसी भावपूर्ण रचनाओं से श्रद्धेय महादेवी वर्मा ने हिंदी कविता को संवेदना, करुणा और आत्मानुभूति की गहराई प्रदान की। ‘यामा’ और ‘नीरजा’ जैसी उनकी कृतियां हिंदी साहित्य की अमूल्य धरोहर हैं।
