मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय अभियंता दिवस की दीं शुभकामनाएं

महान अभियंता डॉ. मोक्षगु विश्वेश्वरैया की जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘भारत रत्न’ से सम्मानित महान अभियंता, डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी जयंती पर नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा महान अभियंता डॉ. विश्वेश्वरैया ने अपनी प्रतिभा, तकनीकी दक्षता और समर्पण से राष्ट्र निर्माण में जो योगदान दिया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी अभियंताओं (इंजीनियर्स) को ‘राष्ट्रीय अभियंता दिवस’ की शुभकामनाएं दीं हैं। महान अभियंता डॉ. विश्वेश्वरैया की जयंती को राष्ट्रीय अभियंता दिवस के रूप में मनाया जाता है।