मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीं अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
भोपाल :
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि लोकतंत्र हमारी शक्ति, पहचान और हमारे अधिकारों का आधार है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक मर्यादाओं, नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लेने का आव्हान किया है।
