आनंदपुर (ललितपुर) में शताब्दी समारोह के अवसर पर यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा

भोपाल :

 आनंदपुर (ललितपुर) में आयोजित पवित्र शताब्दी समारोह के अवसर पर यात्रियों की सुविधा एवं बढ़ने वाले यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए भोपाल मंडल होकर संचालित गाड़ी संख्या 11058/11057 अमृतसर–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस–अमृतसर एक्सप्रेस का ललितपुर स्टेशन पर ठहराव समय अस्थायी रूप से बढ़ाया गया है।

रेल प्रशासन द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार दिनांक 15 सितम्बर 2026 से 25 सितम्बर 2026 तक उक्त ट्रेन का ललितपुर स्टेशन पर ठहराव समय 02 मिनट से बढ़ाकर 05 मिनट किया गया है। यह अतिरिक्त ठहराव व्यवस्था यात्रियों की सुविधा तथा  आनंदपुर (ललितपुर) में आयोजित शताब्दी समारोह में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए की गई है।

यात्रियों से अपील है कि ट्रेन के ठहराव एवं विस्तृत समय-सारिणी की जानकारी के लिए रेलवे पूछताछ प्रणाली की वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त करें अथवा एनटीईएस का उपयोग करें।