दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पर्व पर यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त रेल सुविधा
भोपाल :
रानी कमलापति–रीवा के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन के 04-04 फेरे
दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पूजा पर्व के दौरान बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में रानी कमलापति–रीवा के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन के 04-04 फेरे चलाए जाएंगे।
गाड़ी संख्या 02192 रीवा–रानी कमलापति साप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को 17 एवं 24 अक्टूबर तथा 07 एवं 14 नवम्बर 2026 को रीवा स्टेशन से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन रात 21:15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी। इस प्रकार इस दिशा में कुल 04 सेवाएं संचालित होंगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02191 रानी कमलापति–रीवा साप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को 17 एवं 24 अक्टूबर तथा 07 एवं 14 नवम्बर 2026 को रानी कमलापति स्टेशन से रात 22:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 07:20 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी। इस दिशा में भी कुल 04 सेवाएं संचालित होंगी।
यह पूजा स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर एवं सतना स्टेशनों पर ठहरेगी। इससे इन स्टेशनों एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को पर्व के दौरान अतिरिक्त रेल सुविधा का लाभ मिलेगा।
इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए 7 स्लीपर, 3 थर्ड एसी, 3 थर्ड एसी इकोनामी, 2 सेकेंड एसी, 1 फस्ट एसी, 4 सामान्य श्रेणी, 1 जनरेटर कार एवं 1 एसएलआरडी सहित कुल 22 कोच होंगें।
रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे पर्व के दौरान उपलब्ध इस अतिरिक्त रेल सुविधा का लाभ उठाएं। ट्रेन के ठहराव एवं विस्तृत समय-सारिणी की जानकारी के लिए रेलवे पूछताछ प्रणाली की वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त करें अथवा एनटीईएस का उपयोग करें।
