मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक ऋषि गर्ग ने छोला जोन वितरण केंद्र का किया निरीक्षण, राजस्व एवं विद्युत व्यवस्था की समीक्षा
भोपाल :
मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक ऋषि गर्ग द्वारा शुक्रवार को छोला जोन वितरण केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर के मीटर, कैश, डाटा एवं उपभोक्ता शिकायत अनुभाग सहित विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया गया।
प्रबंध संचालक ऋषि गर्ग ने छोला जोन अंतर्गत बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं एवं विद्युत कनेक्शनों से संबंधित रजिस्टरों का अवलोकन कर बिलिंग एफिशिएंसी, कलेक्शन एफिशिएंसी, एटी एंड सी लॉसेस एवं सीआरपीयू सहित विभिन्न राजस्व पैरामीटर्स की बिंदुवार समीक्षा की गई।
प्रबंध संचालक गर्ग द्वारा डीटीआर सर्वे के उपरांत चिन्हित कमियों को दूर करने की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही एसपीईसी मॉडल के माध्यम से डीटीआर मेंटेनेंस, लोड बैलेंसिंग एवं हाई लॉस फीडर कैंची छोला एवं कांग्रेस नगर की समीक्षा कर विद्युत हानियों को कम करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान लाइन मेंटेनेंस कार्यों की भी समीक्षा की गई तथा गुणवत्तापूर्ण मेंटेनेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रबंध संचालक गर्ग ने बिलिंग एफिशिएंसी को लगभग 80 प्रतिशत तक बढ़ाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर कार्य करने के निर्देश दिए।
