स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत भोपाल रेल मंडल में विशेष स्वच्छता अभियान
भोपाल :
स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के अंतर्गत पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मंडल द्वारा स्वच्छ एवं स्वस्थ रेल परिसर के निर्माण की दिशा में निरंतर विभिन्न स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में 19 सितंबर 2026 को मंडल की विभिन्न इकाइयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस अभियान के अंतर्गत स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों एवं कचरा संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर सघन सफाई, कचरे एवं अपशिष्ट पदार्थों को हटाने तथा संबंधित स्थलों के कायाकल्प का कार्य किया गया। अभियान के दौरान स्थलों की सफाई से पहले और सफाई के बाद की स्थिति को प्रदर्शित किया गया।
भोपाल मंडल के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर विशेष रूप से स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें—
हबीबगंज रेलवे कॉलोनी में सघन सफाई एवं कचरा हटाने का कार्य।
इटारसी रेलवे कॉलोनी में चिन्हित स्वच्छता लक्ष्यों एवं कचरा संवेदनशील स्थलों की सफाई।
सीआरडब्ल्यूएस निशातपुरा, भोपाल में गहन सफाई एवं अपशिष्ट हटाकर स्थल का कायाकल्प।
अभियान में संबंधित इकाइयों के प्रभारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए चिन्हित स्थलों की सफाई सुनिश्चित की। इस दौरान यह भी सुनिश्चित किया गया कि सफाई के बाद इन स्थानों पर दोबारा कचरा जमा न हो तथा स्वच्छता व्यवस्था को नियमित रूप से बनाए रखा जाए।
भोपाल मंडल द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के माध्यम से रेल परिसरों, रेलवे कॉलोनियों एवं अन्य कार्यस्थलों पर स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य केवल सफाई तक सीमित न रहकर स्वच्छता को नियमित कार्यप्रणाली और सामूहिक जिम्मेदारी का हिस्सा बनाना है।

