दीपावली के लिए कंपनी ने किए विशेष इंतजाम

भोपाल :

बिजली आपूर्ति और सुधार कार्य के लिए तीन शिफ्टों में तैनात रहेंगे 1800 से अधिक बिजली कर्मचारी

दीपावली के लिए मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा हर घर, दुकान, प्रतिष्ठान एवं व्यपारिक केन्द्रों की रोशनी के लिए हर संभव प्रयास किए हैं। कंपनी ने अपने कार्यक्षेत्र के कमिश्नरी जिला मुख्यालय, तहसील मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय और ग्रामीण क्षेत्रों में अस्थाई शिकायत निवारण केन्द्र खोले हैं। वहीं भोपाल शहर में शिकायत निवारण के लिए लगभग 1,880 कार्मिकों की ड्यूटी चौबीसों घंटे शिकायत निवारण और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगाई गई हैं। यह टीमें एफओसी वाहन, सुरक्षा उपकरणों और आवश्यक विद्युत सामग्री/उपकरणों के साथ तीन शिफ्टों में उपभोक्ता शिकायतों का निराकरण करने के साथ ही निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करेंगी।

भोपाल शहर के पूर्व संभाग, पश्चिम संभाग, उत्तर संभाग, दक्षिण संभाग एवं कोलार संभाग अंतर्गत आने वाले सभी 27 जोन/वितरण केन्दों सहित सभी 33/11 उपकेन्द्रों पर कार्मिकों की विशेष टीमें दीपावली पर्व के दौरान निरंतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 6 नवम्बर से 9 नवम्बरतक विशेष व्यवस्था के तहत कार्य करेंगी। कंपनी ने भोपाल शहर में तैनात सभी टीमों को विद्युत सुधार और एफओसी की सुचारू व्यवस्था के लिए वाहन एवं सुरक्षा उपकरण सहित सभी साजों-सामान उपलब्ध कराया है।

मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अपने कार्यक्षेत्र के उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि यदि उनकी घर की बिजली में अवरोध हो तो कंपनी के कॉल सेंटर के नंबर 1912, उपाय (UPAY) ऐप पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं अथवा व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर 0755-2551222 पर भी शिकायत भेज सकते हैं। इसके लिए कंपनी के कॉल सेंटर को भी पूरी तरह से मुस्तैद कर दिया गया है और कॉल सेंटर में प्रत्येक कॉल रिसीव करने का इंतजाम किया गया है। कॉल सेंटर में एक जूनियर इंजीनियर की राउंड द क्लॉक ड्यूटी लगा दी गई है। कंपनी ने उपाय (UPAY) ऐप से भी शिकायत दर्ज करने की व्यवस्था की है और उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि उपाय ऐप के माध्यम से एफओसी (विद्युत व्यवधान) की शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

 कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधा की दृष्टि से भोपाल शहर के सभी संभाग अंतर्गत दीपावली के दौरान विशेष रूप से तैनात की गई बिजली कंपनी की टीम की जानकारी को https://portal.mpcz.in के होम पेज पर भी दीपावली ड्यूटी चार्ट के नाम से देखा जा सकता है।