मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी देशबंधु चितरंजन दास की जयंती पर किया नमन
भोपाल :
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान स्वतंत्रता सेनानी और प्रखर राष्ट्रवादी नेता ‘देशबंधु’ चित्तरंजन दास की जयंती पर नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि देशबन्धु चितरंजन दास ने सुख-सुविधाओं का त्याग करअपना जीवन स्वतंत्रता आंदोलन के लिए समर्पित कर दिया। स्वराज और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रति उनका समर्पण तथा जनसेवा का भाव सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
