पंचायतों के उप निर्वाचन वर्ष-2026 का कार्यक्रम जारी

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग दिनेश श्रीवास्तव ने जानकारी दी है कि पंचायत उप निर्वाचन-2026 का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मतदान 4 दिसम्बर को होगा।

उप निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन पत्र 12 नवम्बर से लिये जायेंगे। नाम निर्देशन प्राप्त करने की अंतिम तारीख 19 नवम्बर 2026 है। नाम निर्देशन पत्रों की जांच 20 नवम्बर को की जायेंगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 23 नवम्बर है। इसी दिन निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जायेगा। मतदान 4 दिसम्बर को सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक होगा।

मतगणना

सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य की विकास खण्ड मुख्यालय पर ई.व्ही.एम. से की जाने वाली मतगणना 8 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से होगी। इसी दिन सरपंच एवं जनपद पंचायत सदस्य के निर्वाचन परिणामों की घोषणा की जायेगी। जिला पंचायत सदस्य परिणाम की घोषणा 9 दिसम्बर 2026 को प्रात: 10.30 बजे से की जायेगी।